कांठ। थाना क्षेत्र में गढ़ी चेक पोस्ट से आगे तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव मौहड़ी हजरतपुर निवासी अंकित, जीत और योगेश रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार होकर निकटवर्ती जनपद बिजनौर थाना स्योहारा क्षेत्र में स्थित नहर में नहाने के लिए जा रहे थे। वह कांठ थाना क्षेत्र में गढ़ी चेक पोस्ट से आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रही बुलेट बाइक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों बाइस सहित दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को ई-रिक्शा से इलाज के लिए सीएचसी कांठ आया गया, जहां से अंकित और जीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बुलेट बाइक सवार अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।