फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिले तीन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हो गई है। वहीं, संक्रमण से बचने के लिए 11 हजार से अधिक व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बुद्धि विहार निवासी 37 वर्षीय महिला रैंडम जांच में संक्रमित मिलीं हैं। जबकि रेलवे लाइन निवासी 72 वर्षीय महिला और लाइनपार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शहरवासी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने के अलावा अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में 11551 व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में 341 सत्र आयोजित किए गए थे। इसमें 12 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने एहतियात खुराक ली है। 12 से 14 आयु वर्ग में 793 ने पहली, 1689 ने दूसरी डोज ली। 15 से 17 आयु वर्ग में 257 किशोरों को पहला टीका और 1287 किशोरों को दूसरा टीका लगाया गया है। इसके अलावा अन्य टीकाकरण दूसरे आयु वर्गों में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें