फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी युवती से निकाह करने के विरोध में पति ने महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। उसने इसका विरोध किया तो पति ने तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब आठ साल पहले उसका निकाह मझोला थाना क्षेत्र के आबिद मार्केट निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के आठ साल बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुई है। पति इसी बात को लेकर महिला से नाराज रहता है और तरह तरह से उसका उत्पीड़न कर रहा है। महिला का कहना है कि पति के उत्पीड़न से तंग आकर उसने अपने एक रिश्तेदार की बेटी गोद ले ली थी। आरोप है कि इसके बाद भी पति ने चुपचाप दूसरी युवती से भी निकाह कर लिया है। महिला ने दूसरे निकाह का विरोध किया तो पति ने तीन तलाक देकर उसे गोद ली बच्ची संग घर से बाहर कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें