फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह कर लौटे युवती और युवक के साथ थाने के सामने मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला थाने के सामने गुरुवार को युवती और उसके प्रेमी के साथ परिजनों ने मारपीट की, जिसे लेकर महिला थाने के सामने जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी युगल को बचाकर ले गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर में रहने वाली एक युवती रविवार को अपनी दादी के साथ बाजार गई थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसी बीच युवती ने 13 अप्रैल को गाजियाबाद में प्रेमी से शादी कर ली और वीडियो बनाकर परिजनों को भेज दिया था। गुरुवार को युवती अपने पति के साथ महिला थाने आई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने के बाहर ही युवती युवक को घेर लिया और दोनों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट भी की गई। शोर शराबा होने पर महिला थाने और सिविल लाइंस थाने से भी पुलिस कर्मी आ गए। अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए और वह दोनों को अपने साथ ले गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि युवक और युवती बालिग हैं। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें