फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्वाइन फ्लू के तीन और मरीज मिले, एक दिल्ली एम्स में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में तीन और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें अगवानपुर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की हालत ज्यादा खराब है। परिजनों ने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया है। अन्य दो मरीजों में सिविल लाइंस निवासी 48 वर्षीय महिला और रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों का इलाज निजी अस्पताल से चल रहा है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि अगवानपुर निवासी बुजुर्ग के घर टीम भेजी गई लेकिन कोई नहीं मिला। अन्य दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है। उनके परिजनों से भी संपर्क किया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। शुक्रवार को दो और मरीजों को जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक मिले मरीजों में से तीन अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक साईं अस्पताल में, एक जिला अस्पताल में और एक दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। अगवानपुर निवासी बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार हैं। ब्लडप्रेशर, शुगर का इलाज नियमित चलता है। करीब दस दिन पूर्व उन्हें बुखार की शिकायत हुई। साथ में रहने वाले बड़े बेटे ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ा होने के कारण कांठ रोड स्थित फोटॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जांच कराई तो स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद दिल्ली एम्स भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें