कांठ। 14 फरवरी को गांव गढ़ी में तंदूरी रोटी बेचने को लेकर पिता-पुत्र को पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
कांठ के गांव गढ़ी निवासी यूनुस और उसका भाई यूसुफ तंदूरी रोटी बनाकर बेचते हैं। 14 फरवरी की शाम ग्राहक को रोटी बेचने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि यूसुफ पक्ष ने यूनुस और उसके बेटे मोहम्मद शादाब को जमकर पीटा था। जिससे यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मोहम्मद शादाब की ओर से यूसुफ, इमरान आलम, मोहम्मद आदिल और मोहम्मद उजैर पर एफआईआर दर्ज की थी। 16 फरवरी को इनमें से यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन इमरान आलम, मोहम्मद आदिल और मोहम्मद उजैर पुलिस पकड़ से दूर थे। रविवार को पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तीनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।