फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिसकर्मियों सहित 96 महिलाएं हुई सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य क्षेत्रों की 96 महिलाओं को सम्मानित किया गया। बताया गया कि सम्मानित छात्राओं और खिलाड़ियों ने अपने -अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।
विज्ञापन


पंचायत भवन सभागार में महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में पिछले साल यूपी बोर्ड की कक्षा-10 और कक्षा-12 की 10-10 टॉपर बालिकाओं, क्रीड़ा के क्षेत्र में टॉप टेन खिलाड़ियों को डमी चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग की 05-05 अध्यापिकाओं, चिकित्सा विभाग की पांच एएनएम, 05 आशाओं, स्वयं सहायता समूह की 10 सखी, पंचायती राज विभाग की पांच महिला ग्राम प्रधान, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की 10 आंगनबाड़ी वर्कर आरती गुप्ता, चेयरपर्सन वंदना शंखधर, सहायक अध्यापिका जसजीत कौर, नीतू सक्सेना, कमला देवी (मल्टी टास्किंग स्टाफ, प्रधान डाकघर) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग की छह महिला अधिकारी सहित कुल मिलाकर 96 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कौशल्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की एक लघु नाटिका का मंचन किया । कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं, महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें