मुरादाबाद। मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और बलदेव सिंह औलख आएंगे। इस कार्यक्रम में मंडलभर के किसानों को आमंत्रित किया गया है।
टीएमयू में मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी बुधवार को आयोजित की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार करेंगे। कृषि उप निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि गोष्ठी सुबह टीएमयू के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।