फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संभल बवाल के मुख्य आरोपी शारिक साटा की गैंग के तीन गुर्गे लग्जरी कारों संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल बवाल का मुख्य आरोपी शारिक साटा दुबई में बैठकर वाहन चोरी करने वाले गैंग को ऑपरेट कर रहा है। पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के तीन गुर्गे राज कुमार उर्फ राजू, गगन गौतम और यूनुस को गिरफ्तार कर इनसे सात लग्जरी कारें बरामद की हैं। इनमें से छह कार दिल्ली और एक कार गाजियाबाद से चोरी की गई थी जिसके कागजात पंजाब में तैयार किए गए थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि शारिक साटा गिरोह का नेटवर्क देश के साथ ही विदेश तक फैला है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि क्रेटा कार मझोला के आजाद नगर में लावारिस हालत में पड़ी थी। शक होने पर पुलिस ने इस कार की दूर से ही निगरानी शुरू कर दी। शुक्रवार की देर रात फारच्यूनर कार में सवार होकर पांच लोग आए और उन्होंने क्रेटा कार को स्टार्ट कर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही राजस्थान के जयपुर जिले के रामेश्वर धाम मुरलीपुरा निवासी यूनुस, हरियाणा के पलवल जिले के ओमेक्स सिटी फेज दो में रहने वाले अलीगढ़ के इग्लास निवासी राज कुमार उर्फ राजू और हरियाणा के पलवल जिले के चिरावदा गांव निवासी गगन गौतम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मझोला क्षेत्र के धीमरी इस्लामनगर निवासी महफूज और एकता कॉलोनी मंडी समिति निवासी अमन ठाकुर मौके से भाग गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह दुबई में बैठे शारिक साटा से जुड़े हैं।

एक सितंबर को शारिक साटा के गुर्गे राजकुमार उर्फ राजू, गगन गौतम और युनूस से महफूज और अमन ठाकुर ने संपर्क कर क्रेटा और फारच्यूनर कार की डिमांड की थी। इसके बाद राज कुमार उर्फ राजू, गगन और यूनुस ने तीन सितंबर को दिल्ली के इंद्रानगर से क्रेटा कार चोरी कर मुरादाबाद पहुंचा दी थी। इसके बाद 11 सितंबर को दिल्ली के मयूर एन्कलेव से फारच्यूनर कार चोरी कर 12 सितंबर की सुबह मुरादाबाद लेकर आए लेकिन आजाद नगर में पुलिस को देखकर वापस चले गए थे। शुक्रवार की देररात आरोपी दोबारा आए तो पुलिस ने दबोच लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर और कारें बरामद की गई हैं। शनिवार की शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस टीम अमन और महफूज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन





जंगी एप जरिए राजकुमार और शारिक साटा में हुई बात

मुरादाबाद। दुबई में रह रहे शारिक साटा ने तीन साल पहले जंगी एप के जरिए राजकुमार उर्फ राजू से बात हुई थी। शारिक साटा से बात होने के बाद राज कुमार ने अपने साथ गगन गौतम और यूनुस को गिरोह में शामिल कर लिया था। इसके बाद तीनों आरोपी शारिक साटा के लिए काम करने लगे थे।


-

हर काम के लिए अलग-अलग टीम

मुरादाबाद। शारिक साटा गैंग गिरोह के सदस्य देश और विदेश तक हैं। शारिक ने इनकी अलग-अलग टीम बना रखी है जिसको अलग-अलग काम दिया जाता है। एक टीम ग्राहक तलाश करती है दूसरी टीम वाहन चोरी करती है। तीसरी टीम वाहनों को ग्राहक तक पहुंचाती है जबकि एक टीम पंजाब में रहकर वाहनों के दस्तावेज तैयारी कराती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें