फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धनुपुरा तुरखेड़ा में मिले तेंदुए के तीन शावक, तेंदुए के पंजे के निशान दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। धनुपुरा तुरखेड़ा गांव के जंगल में एक किसान के गन्ने के खेत में मंगलवार की दोपहर तेंदुए के तीन शावक बैठे मिले। खेत के निकट तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं। शावकों के मिलने की सूचना पर स्थानील लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग ने शावकों के मिलने वाले स्थान पर वन कर्मियों को तैनात किया है। वहीं ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर निवासी अरविंद सिंह का धनुपुरा तुरखेड़ा गांव के जंगल में खेत है। उनके खेत में मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तेंदुए के शावकों के रोने की आवाज सुनाई दी। जब मजदूर मौके पर पहुंचे तो उन्हें गन्ने की जड़ में तेदुएं के तीन शावक बैठे मिले। मजदूरों ने तीनों को शावकों को गन्ने के पत्तों से ढक दिया और खेत मालिक को सूचना दी। खेत मालिक की सूचना पर बिलारी के वन दरोगा रामचरन सिंह और वन रक्षक अर्जुन कुमार मौके पर पहुंच गए, उन्होंने तेंदुए के तीनों शावकों के होने की पुष्टि की। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की।
मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे बिलारी के वन क्षेत्राधिकारी रिजुल कंसल भी मौके पर पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार तेंदुए के शावक मिलने के स्थान के आसपास विभागीय कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि कोई ग्रामीण उसे इलाके में न जाए। अगर क्षेत्र में कहीं मादा तेंदुआ हो तब उसे किसी शोरगुल का अहसास न हो और वह अपने शावकों को लेने यहां आ जाए। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार अभी पिंजरा लगाने की कोई योजना नहीं है। अभी मौके पर यह प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र में यदि कहीं मादा तेंदुआ हो तब वह रात में किसी समय अपने शावकों को लेने आ सकती है। फिलहाल आसपास के ग्रामों के लोगों को एहतियात के तौर पर अपील की गई है कि वह रात में खुले में न सोएं, जंगल में खेतों पर काम करने अकेले न जाएं। संबंधित इलाके में वन विभाग की टीम रात भर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-19,20,21,22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें