तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दाड़ी महमूदपुर में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अंधेरे में दो बाइकों आमने सामने से टकराई गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में छजलैट थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी मोनू उसका साथी विजेंद्र सिंह और दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के ही गांव अलीपुरा खालसा का रहने वाला हर्ष प्रवीन सिंह घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी छजलैट पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से चिकित्सकों ने मोनू की हालत को गंभीर बताते हुए उस इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।