फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन छात्राओं ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में छेड़खानी के विरोध पर पांच युवकों द्वारा कार से टक्कर मारने से घायल हुईं छह छात्राओं में से तीन ने शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इस दौरान उन्होंने आपबीती सुनाई। इस मामले में तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर है। उनके बयान बाद में दर्ज कराए जाएंगे। वहीं मामले में फरार चल रहा पांचवां आरोपी दरोगा का बेटा दिव्यांशु अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के हाई स्ट्रीट एरिया में सात फरवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर लौट रहीं 12वीं की छह छात्राओं पर पांच युवकों ने कार चढ़ा दी थी। छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। तीन छात्राओं की हालत अब तक गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस कार चला रहे शगुन, उसके साथी लक्ष्य बवेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन पांचवां आरोपी दिव्यांशु अब तक फरार है।
इस मामले में शनिवार को तीन छात्राएं विशेष पॉक्सो एक्ट संख्या एक अविनाश चंद्र मिश्रा की अदालत में पेश हुईं। तीनों छात्राओं ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने घटना की जानकारी दी। इस मामले में तीन अन्य छात्राओं की हालत अभी गंभीर है। वह बाद में अपने बयान दर्ज कराएंगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें