फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दोस्तों की हादसे में माैत: मुरादाबाद में परीक्षा देकर जा रहे थे घर, कंटेनर में घुसी बाइक.. एक साथ तोड़ा दम

Mon, 17 Feb 2025 06:21 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा

सार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पंप के पास सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों छात्र बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष के थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पाकबड़ा इलाके में हुए हादसे में जान गंवाने वाले छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पंप के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे। तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी।

विज्ञापन


तीनों छात्र एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे।  छात्रों की पहचान शिवा, अमित और शोभित निवासी हसनपुर कलां थाना डिडौली जिला अमरोहा के ताैर पर हुई है। वह बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र थे। सभी परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद से ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में और किसी वाहन के शामिल होने की भी आशंका है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि सही कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें