फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे तैयार, अब यात्रियों का इंतजार, आज से चलेंगी तीन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार से मुरादाबाद रेल मंडल में तीन मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हो रहीं हैं। इससे एक ओर जहां यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर यात्री अनारक्षित काउंटर से टिकट खरीद के सफर कर सकते हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इन ट्रेनों में भी मासिक और त्रिमासिक टिकट (एमएसटी) मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होने जा रही मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट से सफर कर पाएंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर शुरू करा दिया गया है। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने के बाद रेलवे स्टेशन पर सभी गेटों से प्रवेश और निकास शुरू करा दिया जाएगा। पार्किंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट भी शुरू की जाएगी। सोमवार से शुरू हो रही मुरादाबाद-सहारनपुर (04301) मेमू ट्रेन 22 फरवरी से प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे मुरादाबाद से चलेगी और रात 11 बजकर 50 मिनट पर सहारनपुर पहुंचाएगी। वापसी में यह ट्रेन (04302) सहारनपुर से सुबह चार बजकर 25 मिनट पर चलेगी और नौ बजकर 20 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके अलावा बरेली-दिल्ली मेल एक्सप्रेस (04303/04) बरेली से प्रतिदिन शाम सवा पांच बजे चलकर रात सवा 10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुककर चलेगी और सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में रात 11 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से चलेगी और सुबह चार बजकर 35 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनों के टिकट स्टेशन पर अनारक्षित टिकट खिड़की से ही मिलेंगे। इन ट्रेनों में मेल एक्सप्रेस की द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित टिकट) के अनुसार किराया लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एमएसटी पास धारकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया है कि इन मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें