फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में बुखार से दो महिलाओं समेत तीन की मौत 

Thu, 31 Oct 2019 04:07 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
बुखार से हुई मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौला ब्लॉक के गांव सलेमपुर गोसाई में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत से गांव में दहशत फैल गई है। 500 से अधिक बच्चे एवं बड़े बुखार से पीड़ित बताया जा रहे हैं। जबकि गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तक तैनात नहीं हैं। 
विज्ञापन


छोटेलाल कश्यप 72 पुत्र त्रिलोकी, दुलारी 60 पत्नी चंद्र, और खजाना 70 पत्नी छेदा सिंह की बुखार से मौत हो गई। इसके बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस ओर से अनजान बना हुआ है। जिला अधिकारी उमेश मिश्र ने जानकारी होने पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें