बुखार से हुई मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गजरौला ब्लॉक के गांव सलेमपुर गोसाई में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत से गांव में दहशत फैल गई है। 500 से अधिक बच्चे एवं बड़े बुखार से पीड़ित बताया जा रहे हैं। जबकि गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तक तैनात नहीं हैं।
छोटेलाल कश्यप 72 पुत्र त्रिलोकी, दुलारी 60 पत्नी चंद्र, और खजाना 70 पत्नी छेदा सिंह की बुखार से मौत हो गई। इसके बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस ओर से अनजान बना हुआ है। जिला अधिकारी उमेश मिश्र ने जानकारी होने पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा है।