फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन दिन पहले पति ने कहा था-तेरा कत्ल कराकर रहूंगा, थाने में बता देना

Fri, 13 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। महिला अंजुम के चरित्र पर शक करने से उसके दूसरे पति हफीज से अक्सर विवाद होता रहता था। इससे दंपती में खटास बढ़ती चली गई। इसी कारण हत्या को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पिता ने बताया कि हफीज ने तीन दिन पहले अंजुम को किसी से कत्ल कराने की धमकी दी थी। कहा था कि वह अंजुम का कत्ल कराकर रहेगा यह बात चाहे थाने में जाकर बता देना। पिता ने बताया कि धमकी की जानकारी अंजुम ने कस्बे में ही रहने वाले अपने बहनोई को बताई थी।
विज्ञापन


मूंढपांडे थाना क्षेत्र के ग्राम लाला टीकर निवासी अली हसन ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बेटी अंजुम अपनी दो बेटी इंशा (7) और माही (5) के साथ कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में अपने मकान में करीब दो साल से रह रही थी। अंजुम की पहली शादी रामपुर जिले के ग्राम केमरी निवासी शादाब के साथ हुई थी जिससे यही दो बेटी हैं। करीब तीन साल पहले शादाब से अंजुम का रिश्ता खत्म हो चुका है। उसके बाद करीब दो साल अंजुम ने कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी हफीज से निकाह किया। करीब एक साल तक अंजुम के साथ रहा। इसके बाद वह अंजुम के चरित्र पर शक करने लगा। इससे आए दिन झगड़ा करता रहता था। तीन दिन पहले अंजुम ने अपने बहनोई रईस जो नगर में ही कर्बला के पास रहते हैं, उनको बताया था कि हफीज ने उसे कत्ल करवाने की धमकी दी है और बोला कि किसी से उसकी हत्या कराकर रहूंगा और थाने में जाकर बता देना। आरोपी हफीज ने भाई खालिद और उसके साथी फैसल के साथ साजिश रची। जिसके बाद खालिद और फैसल सीढ़ी से छत पर चढ़कर अंजुम के सिर में गोली मारकर भाग गए है जिससे उसकी खोपड़ी फट गई और बिस्तर खून से लथपथ हो गया और कुछ ही देर तड़पने के बाद मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि पुलिस की दो टीमें नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और दो आरोपियों के दिल्ली भागने की भी आशंका जताई रही है।



अंजुम की हत्या के बाद जब उसकी बेेटी इंशा और माही जागी तो वह सकपका गई थीं। इंशा ने कुंदरकी में ही कर्बला के पास रहने वाली अपने खाला शमीम को फोन पर बताया कि मम्मी के मुंह पर खून लगा है और जाग नहीं रहीं है। तब शमीम अपने पति रईस के साथ दौड़ आई तो देखा की अंजुम की जान जा चुकी थी। दहशतजदा दोनों बहनों को खाला ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। शमीम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई थी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के सामने नव विकसित काॅलोनी में सीढ़ी के सहारे घर से घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे महिलाओं को दहशत नजर आई। इससे पहले भी इसी तरह की कई सनसनीखेज वारदातें हो चुकी हैं। खास बात है कि नवविकसित कलोनियों में पुलिस गश्त भी नहीं होती है जिसकी वजह से अपराधिक घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें