फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने पर तीन मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाकर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। दो मुकदमे कटघर और एक मुकदमा पाकबड़ा थाने में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में बाईपास पर शुक्रवार रात करीब एक बजे कुछ वाहनों के खराब होने के कारण भीषण जाम लग गया था। इसके बाद लोगों ने अपने वाहन दूसरी साइड से चलाने शुरू कर दिए थे। गलत दिशा से वाहन चलाने पर दूसरी साइड में भी भीषण जाम लग गया था। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अभद्रता की थी।
हाईवे पर जाम लगने की सूचना लखनऊ तक पहुंची तो अधिकारी भी जाम खुलवाने पहुंच गए थे। यातायात चालू कराने में चार घंटे लग गए थे। कटघर थाने में एसआई उस्मान अली ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर दो मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिसमें मैनाठेर निवासी ट्रक चालक आबदिर और दो अन्य ट्रकों के नंबर के आधार पर उनके चालकों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

दूसरे केस में शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी ट्रक चालक बलबिंदर सिंह को आरोपी बनाया गया है। पाकबड़ा थाने में एसआई चंद्रकांत बालियान केस दर्ज कराया है। जिसमें उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी स्कार्पियों चालक गुरजीत सिंह, संभल के चौधरी सराय निवासी ट्रॉला चालक मोहम्मद अली और अमरोहा के इकबालनगर जोया निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक राशिद हुसैन को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें