फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मारपीट और फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Sat, 14 Nov 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर के गूलड़ तिराहे पर बुधवार को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में से एक के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तमंचा बरामद होने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते 11 नवंबर की शाम कुंदरकी के गुलड़ तिराहे पर एमए क्लीनिक के सामने वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़ गए थे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दोनों ओर से फायरिंग होने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई।
कस्बा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी की तहरीर पर थाने ने 13 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात दबिश देकर कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी उवैश पुत्र शब्बन, मोनिश और ग्राम चकफाजलपुर निवासी तंजीम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तलाशी में आरोपी तंजीम के पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें