फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी को मिली मॉडर्न लाइब्रेरी की सौगात, 1.15 करोड़ से होगा निर्माण

Sat, 14 Nov 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सरकारी मैरिज हॉल, खेल पार्क मिलने के बाद कुंदरकी नगर के बाशिंदों पर अब मॉडर्न लाइब्रेरी की भी सौगात मिल गई है। नगर पंचायत कार्यालय के पीछे विधायक रामवीर सिंह ने मॉडर्न लाइब्रेरी के भवन का विधिवत शिलान्यास किया जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मॉडर्न लाइब्रेरी के निर्माण पर लगभग 1.15 करोड़ की धनराशि खर्च होगी जिससे लाइब्रेरी का वातानुकूलित भवन, सभी तरह मूलभूत सुविधाएं, प्रतियोगी, ज्ञानवर्धक और शिक्षा परक पुस्तकें होंगी जिनसे विद्यार्थी से तैयारियां कर सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर सिस्टम के साथ इंटरनेट की सुविधा होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए शिक्षा, ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। पुस्तकालय में विद्यार्थियों को शांत एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण के साथ अध्ययन की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। विधायक ने आगे कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। हमारा प्रयास है कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हों। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुस्तकालय विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा, क्षेत्र का कोई भी प्रतिभाशाली युवा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई और लक्ष्य से पीछे न रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन जीनत मेहंदी, पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन, पूर्व चेयरमैन पति असलम खां, साजिद खां उर्फ बबलू, अजहर अब्बास नकवी, राशिद राहत, फहीम अहमद, समरीन यूसुफ आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संचालनकर्ता सभासद अख्तर रजा, जूली सैनी, संजय दिवाकर, ब्रजेश लोधी, रफीक सैफी, शोभित वाल्मीकि, ताहिर खान, समरीन यूसुफ, राशिद कुरैशी, नदीमुद्दीन, देव सिंह सैनी, शाहिद सिद्दीकी समेत संभ्रांत लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।फोटो संख्या एक, दो, तीन और चार भेजे गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने कुंदरकी के मोहल्ला सादात पूर्वी में सामाजिक कार्यकर्ता मेहंदी नकवी के आवास पर पहुंच कर जन समस्याएं भी सुनी। इस दौरान अजादारी कमेटी ने विधायक से कुंदरकी की ऐतिहासिक कर्बला का सौंदर्यकरण करने की मांग रखी तो विधायक ने 11 लाख की धनराशि से कर्बला का सौंदर्यकरण कराने की घोषणा कर दी जिस पर ताजियेदारों ने खुशी का इजहार किया है। वहीं अध्यक्ष ने मेहंदी नकवी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद कम्बर अब्बास नकवी, जैगम अली नकवी, अजहर अब्बास नकवी, अनवर आबिद, आबिद रजा नकवी, रजा अली नकवी, रजा हसनैन, अंबर रजा, समर रजा, इजलाल रजा, मंजर आबिद, अरबाज हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें