फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले बन रहे रामभक्त : पांडेय

Sun, 09 Aug 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर में जनसभा में बोलतेकेबिनेट मंत्री डा. मनोज पांडेय-संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले रामभक्त बन रहे हैं और कानून का मजाक उड़ाने वाले संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं। देश की समझदार जनता सब कुछ जानती है। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश सुरक्षित हाथों में आया है।
विज्ञापन

खाद्य मंत्री नगर के ग्रीनवुड फार्म हाउस परिसर में शनिवार दोपहर पालिका सभासद देवेश शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सफल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। एक माह पहले से उत्तर प्रदेश में कुछ नए राम भक्त बन गए हैं। पहले तो निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई और अब स्वयं को रामभक्त कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने सरकारी नौकरियों को रेवड़ी की तरह बांटा, पंचायत चुनाव में आरक्षण में धांधली की और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर उंगली उठाई वही लोग संविधान को मानने वाले बनकर संविधान की बात कर रहे हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल दोषियों को जेल भेजने पर मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना की।

कैबिनेट डॉ. मनोज पांडेय ने आगे कहा कि प्रदेश में जब एक पार्टी की सरकार में रामचरित मानस को जलवाया गया और भगवान श्रीराम को गाली दीं गईं तब भी उन्होंने कड़ा विरोध किया था। उन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश आपका है इस देश को बचाने में सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अपराध पूरी तरह से खत्म हो गया है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में स्वयं को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रही है। केबिनेट मंत्री ने जनसभा आयोजकों के प्रयासों को सराहा। जनसभा के आयोजक नगर पालिका के सभासद देवेश शर्मा एडवोकेट और नगर पालिका के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव रहे। जनसभा के विशिष्ट अतिथि भाजपा के विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी और कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह रहे। जनसभा का संचालन नागरिक मंच के संयोजक संजय सक्सेना ने किया। जनसभा में मंचासीन भाजपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य परमेश्वरलाल सैनी, पूर्व विधान परिषद सदस्य चौधरी चंद्रपाल सिंह,भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सैनी, गन्ना समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह,नगर पंचायत महमूदपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगलसेन सैनी,रालोद के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी भारत सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह, आलोक चौधरी, श्याम बिहारी मिश्रा, आनंदी प्रसाद प्रजापति, मोहनलाल शर्मा, भाजपा के बिलारी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के अध्यक्ष तथा भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसभा आयोजक नगरपालिका सभासद देवेश शर्मा एडवोकेट ने अतिथियों का परिचय कराने के अलावा जनसभा में आए सभी लोगों के प्रति आभार जताया। जनसभा में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

नगर में जनसभा को संबोधित करने आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय का अनेक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। नगरपालिका सभासद देवेश शर्मा ने फरसा देकर, नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने गदा देकर और पालिका सभासद दानवीर शर्मा ने त्रिशूल देकर स्वागत किया। सराफा कमेटी बिलारी ने चांदी का मुकुट पहनाकर, पश्चिमी व्यापार मंडल बिलारी ने पीतल का गोमाता का स्वरूप देकर, रुदायन के अध्यक्ष मुरली मनोहर गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय का स्वागत किया। भाजपा के विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी और कुंदरकी से भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर केबिनेट मंत्री का स्वागत किया। ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण समाज संगठन, भाजपा बिलारी मंडल, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, तहसील बार एसोसिएशन, ग्राम प्रधान संगठन, सभासद संघर्ष समिति, बिलारी प्रेस क्लब, योग परिवार संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता संगठन आदि ने भी केबिनेट मंत्री को फूल मालाएं पहनाकर केबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

नगर के मोहल्ला राजा बाग कॉलोनी में नगरपालिका सभासद देवेश शर्मा के आवास पर शनिवार दोपहर बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के खाद्य और रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि मुरादाबाद जिले में 200 नए अन्नपूर्णा भवन बनेंगे।



खाद्य और रसद मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार राशन कार्डधारकों को जरूरी सुविधाएं देने को लेकर गंभीर है। अब कार्डधारकों को अन्नपूर्णा भवन पर राशन लेने के लिए आने पर कुर्सी पर बैठने की सुविधा मिलेगी। पीने के लिए ठंडा पानी और गुड़ आदि भी खाने को मिलेगा। वृद्ध, बुजुर्ग और दिव्यांग कार्डधारकों को राशन कोटेदार उनके घरों पर जाकर राशन देंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राशन कोटेदारों की कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सरकार काफी गंभीर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही इस संबंध में जरूरी निर्णय लिया जाएगा।

नगरपालिका परिषद द्वारा नगर में शाहबाद रोड पर नए बनाए गए भगवान श्री परशुराम पार्क का लोकार्पण किया। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासद देवेश शर्मा ने नगर में भगवान श्री परशुराम पार्क बनाए जाने की मांग उठाई थी। शासन से धनराशि मंजूर होने और पार्क का निर्माण पूरा होने के बाद उसके लोकार्पण का समारोह रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश के खाद्य और रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने विशेष पूजन के बाद परशुराम पार्क का लोकार्पण किया। उनके साथ कुंदरकी के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह भी रहे। लोकार्पण समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री का नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, पालिका सभासद देवेश शर्मा के अलावा नगर पालिका बिलारी के अनेक सभासदों और सर्वसमाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। परशुराम पार्क के लोकार्पण समारोह में बिलारी नगर और देहात इलाके से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।


नगर में तहसील मुख्यालय के सामने हाईवे के किनारे नगरपालिका परिषद द्वारा बनाए गए महापुरुषों के चित्रों की स्मृति शिलापट का प्रदेश सरकार के खाद्य और रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने शनिवार दोपहर अनावरण किया। तहसील कार्यालय की पश्चिमी चहारदीवारी के सहारे नगरपालिका द्वारा थ्री डी पेंटिंग वॉल बनवाई गई है और डेकोरेटिव लाइट पोल लगाए गए हैं। पेंटिंग वॉल पर देश के सभी वर्गों के महापुरुषों के चित्र बनाए गए हैं। मौके पर कार्य पूरा होने के बाद खाद्य मंत्री ने अनावरण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के अलावा अनेक पालिका सभासद, अनेक भाजपा पदाधिकारी, अनेक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। खाद्य मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने नगरपालिका बिलारी के इस कार्य को सराहा।
प्रदेश सरकार के खाद्य और रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय का बिलारी में मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। हाईवे पर बिलारी नगर की सीमा में प्रवेश करते ही सबसे पहले नगरपालिका सभासद देवेश शर्मा और पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने पालिका सभासद और पालिका स्टाफ के साथ स्वागत किया। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा पदाधिकारियों ने और नगर में बस स्टैंड के सामने पश्चिमी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने, गन्ना समिति कार्यालय के सामने गन्ना ग्राम डेलीगेट्स और एक स्कूल के छात्रों ने डॉ. मनोज पांडेय का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें