मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद एक्सिस की ओर से शनिवार को कांठ रोड स्थित सिद्ध हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
अपने 50वें रक्तदान के मौके पर रोटेरियन विवेक गोयल ने कहा कि रक्तदान न केवल महादान है, बल्कि यह व्यक्ति को स्वस्थ रखने का माध्यम भी है। क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह दुआ ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में अनावश्यक भय रहता है, जिसे दूर करने के लिए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन जरूरी है। शिविर में क्लब सचिव अभिनव अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया, जबकि रोटेरियन शिवम गुप्ता ने 17वीं बार रक्तदान कर अपनी नियमितता कायम रखी। इस अवसर पर विवेक गोयल, अभिनव अग्रवाल, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।