फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गिले शिकवे मिटा देना सभी इस बार होली पे...

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदी साहित्य भारती की ओर से होली के उपलक्ष्य में मानसरोवर में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि मनोज मनु ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राजीव प्रखर ने नेह-प्रेम-सद्भाव के सीख पुराने ढंग, गले मिलाकर फिर लगा, वही सुहाने रंग रचना सुनाई।
विज्ञापन

योगेंद्र वर्मा व्योम ने उमंगों, मस्तियों, उल्लास की सौगात होली में, जिधर देखो उधर है रंग की बरसात होली में रचना प्रस्तुत की। मनोज मनु ने गिले शिकवे मिटा देना सभी इस बार होली पे, दिलों से दिल मिला लेना सभी इस बार होली पे रचना सुनाई। मयंक शर्मा ने रंगों के रंग में रंग जाएं खेलें मिलकर होली, मुंह से कुछ मीठा सा बोलें भूल के कड़वी बोली रचना प्रस्तुत की।
डॉ. प्रेमवती उपाध्याय ने होली के रंग में हम, अपना मन रंग लें। रूठा है अगर कोई, उसे प्रेम से मना लें रचना सुनाई। डॉ. पूनम बंसल ने फागुन का है मस्त महीना खुशियों का संसार लिए रूठों को हम चलो मनाएं रंगों का उपहार लिए रचना सुनाई। इस दौरान अशोक विश्नोई, ओंकार सिंह ओंकार, मीनाक्षी ठाकुर, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें