फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोरखपुर में बिछेगी तीसरी रेल लाइन, शहीद एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गोरखपुर-कुसम्ही रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके कारण 11 से 30 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। तीन मई को रेलवे सुरक्षा आयुक्त वहां मुआयना करेंगे। ऐसे में मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली शहीद एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इससे करीब 60 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद से लखनऊ, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर का सफर प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेन रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। ट्रेनों को निरस्तीकरण का संदेश यात्रियों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस 26-27 अप्रैल, 2-3 मई को रास्ते में रोककर चलाई जाएगी। इसका सफर डेढ़ से चार घंटे तक प्रभावित होगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें होंगी निरस्त
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी निरस्त
15211-12 जननायक एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 4 मई
05577-78 सहरसा-आनंदविहार स्पेशल 11 से 30 अप्रैल
15273-74 शहीद एक्सप्रेस 12 अप्रैल से 4 मई
15005-06 राप्ती गंगा एक्सप्रेस 15 से 30 अप्रैल
15001-02 राप्ती गंगा एक्सप्रेस 19 से 28 अप्रैल
12587-88 अमरनाथ एक्सप्रेस 21, 26, 28 अप्रैल व 3 मई
22424-23 जनसाधारण एक्सप्रेस 20, 21, 27 व 28 अप्रैल
14011-12 आनंदविहार-राधिकापुर एक्सप्रेस 20, 22, 27 व 29 अप्रैल
14617-18 जनसेवा एक्सप्रेस 19 से 30 अप्रैल, 1 से 3 मई
15621-22 कामख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस 24-25 अप्रैल, 1-2 मई
15531-32 जनसाधारण एक्सप्रेस 27 व 28 अप्रैल
04654-53 क्लोन एक्सप्रेस 30 अप्रैल व 2 मई
15057-58 आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल व 1 मई
22551-52 अंत्योदय एक्सप्रेस 3 व 4 मई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें