फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE RESULT: मंडल में मुरादाबाद तीसरे स्थान पर

Sun, 27 May 2018 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन उत्तीर्ण प्रतिशत में जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो रामपुर ने मंडल को सबसे ज्यादा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं दिए हैं। जबकि बिजनौर मंडल में सबसे फिसड्डी रहा है। 
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत में मंडल में सबसे ज्यादा उत्तीर्ण प्रतिशत रामपुर का है। रामपुर में परीक्षा देने वाले कुल छात्र-छात्राओं में 82.35 फीसदी उत्तीर्ण हुए। जबकि संभल 74.65 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ दूसरे और मुरादाबाद 72.71 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर रहा।

अमरोहा 69.94 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ चौथे और बिजनौर 65.34 प्रतिशत के साथ मंडल में आखिरी पायदान पर रहा। रामपुर में कुल 2017, संभल में 1203, मुरादाबाद में 2528, अमरोहा में 1407, बिजनौर में 3808 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन



खास बात ये है कि देहरादून रीजन में आने वाले उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में भी रामपुर ने 82.35 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत पाकर पहला स्थान बनाए रखा। जबकि इन 15 जिलों में 81.04 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ गौतमबुद्ध नगर दूसरे, और 78.23 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ मेरठ तीसरे पायदान पर रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें