फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एहसान हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंगला खेम स्थित बंद पड़े कारखाने में चिकन सेंटर संचालक एहसान उर्फ रितिक (21) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने में फरार चल रहे तीसरे आरोपी एसपी पठान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस एसपी पठान को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरवालान फकीरों वाली गली निवासी मेजुर्रहमान के बेटे एहसान उर्फ रितिक मोहल्ले में ही फैज, तनवीर और एसपी पठान 20 जुलाई 2026 की रात उसके बेटे को चाय पिलाने के बहाने ताजपुर स्थित दुकान पर ले गए थे। इसके बाद तीनों आरोपी एहसान को अपने साथ फैज के बंद पड़े कारखाने में ले गए थे। यहां आरोपियों ने उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को रुपयों को लेकर हुए विवाद की रंजिश में अंजाम दिया गया था। 21 जुलाई को पुलिस ने तनवीर और फैज को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को 22 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों जेल भेज दिए गए थे। इस मामले में तीसरा आरोपी एसपी पठान फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी एसपी पठान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें