फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नकदी और जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में चोर एक मकान से मेंथा ऑयल, 25 हजार की नकदी समेत कीमती का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार छत पर सो रहा था। परिजन जागे और छत से नीचे आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना करने करने के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन

मूंढापांडे के रौंडा की मिलक गांव में किसान रामपाल सिंह का परिवार रहता है। रामपाल ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह घेर में सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर उनके मकान में पहुंच गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व पच्चीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोर मेंथा ऑयल की पांच कैन भी चोरी कर ले गए हैं। उनका कहना है कि रात करीब एक बजे बेटी मकान की छत से उतरकर नीचे आई तो घटना की जानकारी हुई। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ जंगल में चोरों की तलाश की, मगर चोर हत्थे नहीं चढ़ पाए। इसके बाद पुलिस भी वापस चली गई। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें