फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिशन कंपाउंड में चोरों ने तीन घरों को खंगाला, एक से माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर से सामान चोरी कर लिया। तीन अन्य मकानों में भी चोरी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें एक चोर दिखाई दिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चोरी की लगातार बढ़ती वारदातों से इलाके में दहशत है। वहीं पुुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। दावा किया जाता है कि हर क्षेत्र में पुलिस गश्त की जाती है लेकिन फिर भी होने वाली वारदातें गश्त पर भी सवाल खड़ा कर रही हैं। सिविल लाइंस के मिशन कंपाउंड निवासी सीमा ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। जिसमें महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को चार चोर उनके घर से 35 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी, दो मोबाइल चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद चोरों ने कंपाउंड निवासी जोनी, आशा सिंह और बरखा के घर में भी चोरी की कोशिश की लेकिन यहां सफल नहीं हो पाए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम चोर की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध दिखाई दिया है। उससे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चोरी एक ही मकान में हुई है। अन्य मकानों में चोरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें