फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जीने से घर में घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रात में जीने के रास्ते घर में घुसे चोर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से नकदी, जेवर सहित मोबाइल चोरी करके ले गए। सुबह को जब चोरी पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। गृह स्वामी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


छजलैट निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फिरासत का घर मुरादाबाद मार्ग पर किसान भवन के पास है। वह परिवार सहित दूसरी मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह अपने निर्माणाधीन दूसरे मकान पर सोने के लिए चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी जायदा, बेटी महक, बेटा अरबाज, सलमान और पुत्रवधू शमा सोई हुई थी। आरोप है कि रात में किसी वक्त चोर खुले जीने के सहारे ऊपर घर में घुस आए और कमरे के अंदर से सेफ अलमारी में रखे 1.60 लाख रुपये और सोने-चांदी के कीमती आभूषण और दो मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। मंगलवार की सुबह जागने पर उन्हें चोरी होने का पता लग पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा। पीड़ित फिरासत ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें