फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे कर्मी के आवास का ताला तोड़ नकदी व जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित रेलवे कर्मचारी कॉलोनी में पत्नी और बच्ची के साथ रह रहे रेलवे कर्मचारी के आवास का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित लाखों के सोने व चांदी जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका का मुआयना करते हुए पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना अवागढ़ अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर निवासी राजेश कुमार रेलवे में ट्रैक मैन हैं। वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कांठ में रेलवे कर्मचारी कॉलोनी स्थित आवास ई-2 सी में ही रहते हैं। उन्होंने कांठ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्तूबर की सुबह अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने के लिए राजस्थान स्थित जाहरवीर गोगामेंड़ी गए थे। 19 अक्तूबर को सुबह उनके साथी कर्मचारी जय कुमार ने फोन पर उनके आवास का ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना दी। चोरी की सूचना पर वह उसी दिन शाम को आ गए। उनके आवास में सामान बिखरा पड़ा था और लाखों के सोने व चांदी के जेवर और 80 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। उन्होंने करीब 14 लाख की चोरी होने की बात बताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौका का मुआयना किया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें