फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर के इमामुद्दीन तुर्की मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के लिए स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आफाक हुसैन एडवोकेट का आईटीएम ग्रुप की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

समारोह में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कमाल अकबर एडवोकेट ने कहा तहसील बार के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। पूर्व अध्यक्ष भगवान शरण माथुर ने कहा कि तहसील बार की नवनिर्वाचित टीम का भव्य स्वागत निश्चित ही अच्छे हौसले और सराहना की बात है।
बार के संरक्षक हाजी मोहम्मद उस्मान ने कहा कि कुंदरकी में आईटीएम एजुकेशन ग्रुप नित नई ऊंचाइयों की इबारत लिख रहा है। आईटीएम ग्रुप के अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने कहा मजबूत एकता ही अधिवक्ताओं की प्रमुख विशेषता है। इस कार्यक्रम से जहां बार की एकता को मजबूती मिली है वहीं सीनियर्स का सम्मान की अच्छी परंपरा भी देखने को मिली है।
विज्ञापन

समाजसेवी एचआर सनी ने कहा कि समाज के शोषित, पीड़ित, उपेक्षित, हक से वंचित लोगों को कानून के माध्यम से इंसाफ दिलाने में वकीलों का अहम योगदान है। बार के पूर्व अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने कहा कि बिलारी बार का चुनाव सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से बहुत अच्छा रहा। संचालन कर रहे आरिफ पाशा एडवोकेट ने कहा एक अधिवक्ता ही है जो अपने मुवक्किल को इंसाफ दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता, इसलिए सभी साथी सम्मान के पात्र हैं। समारोह में सीनियर और जूनियर अधिवक्ताओं को स्मृति अधिवक्ता अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरिफ पाशा एडवोकेट ने किया।
समारोह में नवाब हुसैन एड, सचिव चौधरी, परमजीत सिंह, प्रमोद शर्मा, सुनील कुमार, मोहम्मद अयाज एड, अब्दुल कुददूस, नफ़ीसुल हसन फौजी एड, अवधेश कुमार शर्मा, हाजी नवाब हुसैन, अमर सिंह सैनी, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मनोहर मौर्य, शाहरुख मलिक, पप्पू राजपूत, जाहिद मालिक उस्मान मलिक शराफत हुसैन, शान ए आलम, आतिफ कमाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें