फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कहने को तो यह पार्क हैं... यहां उगी बदइंतजामी की घास है

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद में बेहतर जीवन और बच्चों के लिए पार्कों की सुविधा की उम्मीद लेकर घर बनाने वाले लोगों को निराशा हाथ लग रही है। सेक्टर-14 के सी, डी और एफ ब्लॉक के पार्कों की हालत ऐसी है कि वहां सुकून से टहलना तो दूर, लोगों को कदम रखने में भी डर लगता है। कहीं कमर तक ऊंची झाड़ियां हैं तो कहीं दीवारें टूटी पड़ी हैं। जहरीले कीड़े और सांप निकलने की आशंका से लोग पार्कों की तरफ जाने से कतराते हैं। पार्कों की बदहाली ने कॉलोनी की खूबसूरती और सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

-सी ब्लॉक के पार्क में जगह-जगह बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। चारदीवारी भी कई जगह से टूटी पड़ी है। झाड़ियों के कारण पार्क के अंदर क्या है, यह तक दिखाई नहीं देता। लोगों को डर है कि इनमें सांप और जहरीले जीव छिपे हो सकते हैं। हरीश कुमार सक्सेना ने बताया कि एमडीए ने प्लॉट बेचते समय सड़क और पार्कों के रखरखाव का शुल्क भी लिया था लेकिन न सड़कें दुरुस्त हैं और न ही पार्कों की देखरेख हो रही है। हालत यह है कि पार्क के पास से गुजरते हुए भी डर लगता है कि कहीं सांप न निकल आए।
-डी ब्लॉक के पार्क की स्थिति भी चिंताजनक है। पार्क तक जाने वाला रास्ता बेहद खराब है और अंदर का नजारा उससे भी ज्यादा बदतर है। दिन के समय भी लोग वहां जाने से डरते हैं। न साफ-सफाई है और न ही बैठने या टहलने की कोई व्यवस्था। राजीव सक्सेना ने बताया कि कॉलोनी में सड़क और पार्क दोनों की हालत खराब है। जिम्मेदार विभाग को इनकी सुध लेनी चाहिए।
विज्ञापन

-एफ ब्लॉक में टंकी वाला पार्क बना हुआ है लेकिन यहां भी बदहाली छाई है। विशाल का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी का उपयोग नहीं हो रहा है और वह केवल शोपीस बनकर रह गई है। पार्क में न बच्चों के लिए झूले हैं और न ही बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच। उन्होंने बताया कि एमडीए कॉलोनी में घर बनाने का उद्देश्य साफ-सुथरा वातावरण और बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित जगह पाना था लेकिन पार्कों की हालत देखकर उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

1-एमडीए ने प्लॉट बेचते समय सड़कों और पार्कों के रखरखाव का शुल्क भी लिया था। इसके बावजूद सुविधाओं का यह हाल है कि पार्क की तरफ जाते हुए डर लगता है। झाड़ियों से सांप निकलने का खतरा बना रहता है।- मायाराम सी-ब्लॉक
2. कॉलोनी की सड़कें और पार्क दोनों बदहाल हैं। पार्कों की नियमित सफाई तक नहीं कराई जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर आकर स्थिति देखनी चाहिए।- तेजपाल सी ब्लॉक
3. पार्कों का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ वातावरण और बच्चों को खेलने की जगह देना होता है लेकिन यहां झाड़ियां और गंदगी का आलम है। परिवार के साथ पार्क में समय बिताना भी मुश्किल हो गया है।- राजीव सक्सेना डी-ब्लॉक
4- दिवाली पर यहां आए तो सोचा था कि बच्चे पार्क में झूले झूलेंगे और टहल सकेंगे, लेकिन यहां न झूले हैं और न ही घूमने लायक जगह। पार्क देखकर काफी निराशा हुई।- विशाल सिंह एफ-ब्लॉक
5- एमडीए कॉलोनी में घर लेने का मकसद बेहतर माहौल और सुविधाएं पाना था। पार्क तो बनाए गए लेकिन उनका रखरखाव नहीं हुआ। अब बच्चों को खेलने के लिए भी दूसरी जगह तलाशनी पड़ती है।- हरीश कुमार सक्सेना, एफ-ब्लॉक
विज्ञापन


वर्जन
एमडीए के दायरे में आने वाले कई पार्कों के कायाकल्प की योजना है। जल्द ही ऐसे पार्कों में कार्य शुरू होगा। तय योजना के तहत इन्हें संवारा जाएगा।
- अनुभव सिंह, एमडीए वीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें