फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी खाता खोलकर बीमा क्लेम के 22 लाख ठगे

Sun, 14 Dec 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति की बीमा क्लेम की 22 लाख धनराशि हड़प कर पांच लोगों ने ठगी कर ली।
विज्ञापन

इस संबंध में महिला की शिकायत पर एसएसपी ने कोतवाली के प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। गांव बंकाबाला निवासी रावत कुमारी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पति सुभाष की मृत्यु चार मार्च 2023 को हो गई है। उसका कहना है कि 8 मार्च 2023 को उत्तराखंड के जसपुर के गांव झरना तीरथपुर निवासी और एक अन्य व्यक्ति उसके घर पर आए उन्होंने कहा कि वे बीमा कंपनी का एजेंट हैं। उसके उनके पति का बीमा क्लेम दिलवा देंगे।
महिला के अनुसार उन्होंने उसे मुरादाबाद के एक बैंक में बुलाया वहां पर उन्होंने उसका बैंक में उसके नाम से फर्जी खाता खुलवाया। फिर बीमा कंपनी के लोगों से सांठ-गांठ कर 22 लाख 647 रुपए की धनराशि उसके खाते में जमा करवाई और फिर बैंक प्रबंधक की सांठगांठ से उस धनराशि को निकाल कर हड़प लिया। महिला का आरोप है कि इस ठगी में पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस की जांच शुरू कर दी है। आरोपी लोगों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें