मुरादाबाद। फर्मकर्मी नेकपाल और अमन के परिवार में दो माह से रंजिश चल रही थी। कई बार दोनों परिवार आमने सामने आ गए थे लेकिन कुछ लोग बीच में आकर मामला शांत करा दिए थे। मंगलवार को परिवार के सभी लोग बाहर गए तो आरोपी अमन और उसका बहनोई राजा नेकपाल के घर में घुस गए थे। आरोपी नेकपाल की बहन के बारे में पूछताछ कर रहे थे लेकिन नेकपाल की बहन भी तिगरी परिवार के साथ चली गई थी। पप्पू के साथ दोनों ने मारपीट भी थी। किसी से शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी देकर चले गए थे।
-
पहले भी फायरिंग करने में जेल जा चुका है राजा
मुरादाबाद। राजा पहले भी फायरिंग करने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से मोहल्ले में दबंगई दिखानी शुरू कर दी थी। करीब एक सप्ताह पहले उसने मोहल्ले के एक लड़की के साथ भी मारपीट की थी हालांकि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी।
अमन ने शोर मचाकर बुला लिया था भाइयों को
मुरादाबाद। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी अमन और राजा ने नेकपाल को घेर लिया था। इसी दौरान अमन अपने शोर मचाकर अपने दोनों भाइयों को भी बुला लिया था। इसके बाद चारों ने नेकपाल के साथ मारपीट की। इसके बाद राजा ने तमंचा सीने में सटाकर गोली मार दी थी।