फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच जनवरी को नहीं होंगी प्री बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड की वजह से पांच जनवरी को प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। डीआईओएस का कहना है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर पांच जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में इस बार 77613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39715 विद्यार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट के इस बार 37838 विद्यार्थी शामिल होंगे। मुरादाबाद में इस वर्ष पूरे जनपद में एक साथ प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करवाने की योजना बनी थी। इसके तहत पांच जनवरी से हिंदी विषय के साथ परीक्षाओं की शुरुआत होनी थी। परीक्षा का समय सुबह दस बजे से दोपहर 1:15 बजे तक था। हाईस्कूल की परीक्षा 19 जनवरी और इंटरमीडिएट की परीक्षा 20 जनवरी तक होनी थी। लेकिन कड़ाके की ठंड की वजह से लगातार स्कूल बंद चल रहे हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि जब तक छुट्टी रहेगी, तब तक परीक्षाएं स्थगित होंगी। अभी आगामी स्थिति पांच जनवरी को पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें