फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान लग रहा जाम

Sat, 26 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। इस समय सावन माह की कांवड़ यात्रा चल रही है, लेकिन इसके बाद भी नगर में जाम की समस्या से लोगों से निजात नहीं मिल पा रही है। बार-बार लगने वाले जाम के कारण कांवड़ियों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कांठ नगर में ई-रिक्शा, ऑटो के साथ ही सड़क पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों से हर रोज जाम की समस्या हो रही है। नगर से होकर गुजर रहे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर बार-बार जाम लग जाता है, जिस कारण लोगों को गुजरने में परेशानी होती है। शुक्रवार को भी दिन में कई बार मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम लगा। जिससे कांवड़ियों को भी इधर से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर में कई जगह पुलिस की ड्यूटी चल रही है, लेकिन इसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। कस्बा पुलिस चौकी के कुछ फासले पर ही गांधी आश्रम चौराहा पर ई-रिक्शाओं और ऑटो आदि का जमावड़ा रहता है, जिससे बार-बार जाम की समस्या होती है। लेकिन कस्बा पुलिस इस समस्या का समाधान नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें