फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ब्लॉक परिसर में पति-पत्नी के विवाद में चल रही पंचायत में हंगामा

Fri, 21 Mar 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में चल रही पति-पत्नी के विवाद की पंचायत में हंगामा हो गया। दोनों पक्ष झगड़े पर उतारू हो गए। जिस पर बीडीओ के सुरक्षा गार्ड्स ने हंगामा कर रहे लोगों को ब्लॉक परिसर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:00 बजे ब्लॉक परिसर में पंचायत चल रही थी। इसमें गांव पीलकपुर गुमानी के और थाना भोजपुर के गनीमत नगर के लोग पहुंचे थे। गनीमतनगर की महिला की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा के गांव पीलकपुर गुमानी निवासी ग्रामीण के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। इस कारण महिला करीब चार वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। उसका कहना है कि उसने अपने पति के बारे में ठाकुरद्वारा पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि उसके उसके पति का शांति भंग में चालान कर मामला रफा-दफा कर दिया था। पति पत्नी के बीच संबंध ठीक करने के प्रयास सफल न होने के कारण दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। इस दौरान दौरान पति के भाई ने पत्नी पक्ष के लोगों को कुछ कह दिया। मारपीट की स्थिति हो गई। हंगामा सुनकर बीडीओ के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और पंचायत कर रहे लोगों को ब्लॉक परिसर से बाहर निकाल दिया। बाद में उनकी पंचायत एसडीएच इंटर कॉलेज की फील्ड में हुई। वहां पर पति-पत्नी दोनों बच्चों को ले जाने पर लड़ गए। इससे पंचायत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। अब पंचायत बिना निष्कर्ष का समाप्त हो गई। अब कुछ दिन बाद फिर से पंचायत करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें