फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धान की बंद की गई खरीद 31 जनवरी तक चालू रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को सरकारी धान की खरीद को 31 जनवरी तक शुरू रखने की मांग को लेकर सहित नौ मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकाला। एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सीओ कार्यालय के पास एकत्र हुए। वहां से उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नगर की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के स्थान पर केंद्र सरकार की जी राम जी योजना का विरोध किया। इसे जनता पर हमला बताया। वहीं सरकारी धान खरीद केंद्रों पर ताैल बंद होने को किसानों के साथ धोखा बताया। तहसील प्रांगण में पहुंचकर वहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। फिर अपना ज्ञापन एसडीएम को दिया। जिसमें सभी फसलों का गारंटी कानून बनाने, किसानों मजदूरों के सभी कर्ज रद्द करने, वृद्ध, विकलांगों, विधवाओं को पेंशन की धनराशि बढ़कर 10000 रुपये प्रति माह करने, 300 यूनिट घरेलू बिजली सभी को मुफ्त देने, बिजली का निजीकरण रोकने, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने, नया बीज बिल रद्द करने, विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण योजना को वापस लेकर पुरानी योजना लागू करने, मजदूरी 600 और एक साल में 200 दिन का रोजगार देने, महंगाई पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने, चारों श्रम कोड रद्द कर पुराने 22 श्रम कानून बहाल करने, 31 जनवरी तक धान की खरीद चालू रखने की मांग की गई है। प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा की राज्य कमेटी के सदस्य धर्मपाल सिंह, मोहम्मद सईद, हरस्वरूप सिंह, प्रीतम सिंह, महेंद्र सिंह ,लेखराज सिंह, गंभीर सिंह, नरेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें