फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाखों की भूमि की खतौनी में एंट्री का विवाद पहुंचा कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के फतेहउल्लाह गंज में गाटा संख्या 736 ख में खतौनी में नौ लोगों के नाम दर्ज भूमि का विवाद इस मामले में नगर पालिका ने विवादित भूमि को अपना बताते हुए एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।जबकि संबंधित लोगों ने सिविल कोर्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले राजस्व विभाग की टीम इस भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंची थी तो कुछ लोगों ने इस भूमि को अपना बताते हुए पैमाइश का विरोध किया था। उनका कहना था कि उन्होंने इस भूमि को बैनामे से खरीदा है। इस पर पैमाइश के लिए राजस्व टीम के साथ गए नायब तहसीलदार ने उनसे अपने भूमि के प्रमाण देने को कहा कहा लेकिन प्रमाण न देने के कारण मामला कोर्ट में पहुंच गया है।
नगर पालिका की ओर से इस संबंध में एसडीएम कोर्ट में अनुज कुमार आदि नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। जिस पर एसडीएम ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। एसडीएम का कहना है कि खतौनी में की गई यह एंट्री फर्जी है इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि दूसरे पक्ष ने सिविल कोर्ट में इस विवाद में मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें