फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्राथमिक विद्यालय छिरावली में ताले तोड़कर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छिरावली में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले भी दो बार स्कूल में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका राकेश देवी ने बताया कि वह सात फरवरी की सुबह करीब दस बजे विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय परिसर में पहुंचकर देखा तो रसोई का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि चोर स्कूल की रसोई से दो गैस सिलिंडर, एक भगौना, 10 लीटर का कुकर तथा दो लीटर सरसों के तेल से भरा डिब्बा चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्रधानाध्यापिका का कहना है कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रधानाध्यापिका का कहना कि इससे पहले से दो बार स्कूल में चोरी की वारदातें हो चुकी है लेकिन पुलिस ने सही दिशा में कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से तीसरी वार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें