फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंकों में लंबित ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर स्थित ब्लॉक कार्यालय सभागार में बुधवार दोपहर ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई। इसमें बैंक शाखाओं में लंबित ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसमें जिला अग्रणी प्रबंधक पंकज सरन और बीडीओ बिलारी नरेशपाल सिंह के अलावा भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक, स्वयं सहायता समूह आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे। वहीं जिला अग्रणी प्रबंधक ने जानकारी दी कि सीएम रोजगार योजना के तहत मुरादाबाद मंडल में 2800 लाभार्थियों को चयनित कर ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित था। जिनमें से 2480 को ऋण जारी हो चुका है। जिला अग्रणी प्रबंधक ने कहा कि पीएम स्वरोजगार योजना, मत्सय पालन योजना, आंबेडकर विशेष रोजगार योजना से संबंधित ग्रामीण युवाओं की पत्रावलियों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण जारी किया जाए। जिन स्वयं सहायता समूहों की सीसीएल हो चुकी है उनकी केश क्रेडिट लिमिट शीघ्र जारी कर स्वावलंबी बनाया जाए। वहीं विभिन्न शाखा प्रबंधकों द्वारा रखी गईं समस्याओं का समाधान भी अधिकारियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें