फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जागरण में गए परिवार के घर-दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव में मंगलवार रात एक घर और उससे सटी दुकान में चोरी हुई। अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवर और 27 हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित रिंकू सिंह का परिवार मंगलवार रात घर के पास स्थित मंदिर में जागरण के लिए गया था। इसी दौरान चोर मकान की करीब दस फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर के अंदर सभी कमरों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने दुकान के शटर और ताले भी तोड़े। रिंकू सिंह ने बताया कि चोर एक सोने की कंठी, दो चांदी की पायल, दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक मंगलसूत्र, दो चांदी के खड़ुआ और एक सोने की अंगूठी ले गए। घर से 20 हजार रुपये और दुकान से सात हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें