कुछ आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे की मां ने फोटो खिंचवाने के लिए अपना बैग टेबल पर रख दिया था। उन्होंने फोटो खिंचवाने के बाद अपना बैग उठाने के लिए हाथ पीछे किया तो बैग गायब था। जिसमें सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 30 लाख का सामान था।
सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस भी होटल पहुंच गई और तलाशी शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें करीब एक किशोर बैग उठाकर गेट की तरफ जाता दिखाई दिया है। इसके बाद वह गेट से कुछ ही दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठे दो युवकों के साथ बैठकर दिल्ली की ओर भाग गया।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी भी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
जिले में पहले भी पकड़ा गया है बालकों से चोरी करने वाला गिरोह
होटल में किशोर से दूल्हे की मां का बैग चोरी करवाने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर के होटल और शादी समारोह से बैग चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सिविल लाइंस, मझोला, कटघर और गलशहीद क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने मध्य प्रदेश का एक गिरोह पकड़ा था। यह गिरोह बालक और किशोरों को ट्रेंड करने के बाद चोरी की घटनाएं करवाता था।
जिले में तेजी से बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं
मुरादाबाद जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक सितंबर को मझोला के रेल कुंज में तीन तीन घरों से करीब एक करोड़ रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। इस घटना को बीस दिन से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।