फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई में 30 लाख की चोरी: फोटो खिंचवाने के लिए मां ने टेबल पर रखा बैग, किशोर लेकर भागा; मच गया हंगामा

Tue, 22 Sep 2026 12:21 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रेलकर्मी के बेटे की सगाई के दौरान किशोर दूल्हे की मां का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी थी। सीसीटीवी में किशोर बैग लेकर होटल से निकलता और बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे दो युवकों के साथ दिल्ली की ओर भागता दिखा। मझोला पुलिस और एसओजी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में रविवार की रात करीब 10 बजे रेलकर्मी के बेटे के सगाई समारोह में करीब 14 साल का एक किशोर घुस गया। इस दौरान उसने दूल्हे की मां का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 30 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी थी।

विज्ञापन


इस घटना से होटल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें किशोर बैग उठाकर भागता दिखा। वह होटल के बाहर पहले से खड़ी बाइक पर बैठकर दो अन्य युवकों के साथ भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी अश्विनी सेठी रेलवे के अकाउंट विभाग में कार्यरत हैं। रविवार को उनके बेटे ऋषित सेठी की सगाई थी। सगाई का कार्यक्रम ड्राइव इन 24 होटल में था। रात करीब 10 बजे कुछ मेहमान खाना खा रहे थे।

विज्ञापन

कुछ आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे की मां ने फोटो खिंचवाने के लिए अपना बैग टेबल पर रख दिया था। उन्होंने फोटो खिंचवाने के बाद अपना बैग उठाने के लिए हाथ पीछे किया तो बैग गायब था। जिसमें सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 30 लाख का सामान था।

सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस भी होटल पहुंच गई और तलाशी शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें करीब एक किशोर बैग उठाकर गेट की तरफ जाता दिखाई दिया है। इसके बाद वह गेट से कुछ ही दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठे दो युवकों के साथ बैठकर दिल्ली की ओर भाग गया।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी भी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

जिले में पहले भी पकड़ा गया है बालकों से चोरी करने वाला गिरोह
होटल में किशोर से दूल्हे की मां का बैग चोरी करवाने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर के होटल और शादी समारोह से बैग चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सिविल लाइंस, मझोला, कटघर और गलशहीद क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने मध्य प्रदेश का एक गिरोह पकड़ा था। यह गिरोह बालक और किशोरों को ट्रेंड करने के बाद चोरी की घटनाएं करवाता था।
विज्ञापन

जिले में तेजी से बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं
मुरादाबाद जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक सितंबर को मझोला के रेल कुंज में तीन तीन घरों से करीब एक करोड़ रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। इस घटना को बीस दिन से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें