फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती ने दिए कोर्ट में बयान हम दोनों रहेंगे साथ-साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने बुधवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। युवती ने बयानों में कहा कि वह अपनी मर्जी से राज कुमार के साथ गई थी और उससे प्रेम करती है। हम दोनों साथ-साथ रहना चाहते हैं। बयान कराने के बाद पुलिस ने युवती को राज कुमार के साथ भेज दिया। उधर नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के भरतपुर दढियाल निवासी राजकुमार ने सोमवार को मूंढापांडे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसने रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के पट्टीकला घोसीपुरा निवासी दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया है और वह दो साल से साथ रह रहे हैं। सोमवार की शाम राजकुमार अपने साथ युवती को लेकर कार से स्वार थाने में बयान दर्ज कराने जा रहे थे।
सोमवार की शाम करीब चार बजे इनकी कार मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास युवती के पिता तस्लीम, भाई दानिश, बिलाल समेत अन्य आरोपियों ने फायरिंग कर कार रुकवा ली और युवती को कार से खींच ले गए थे। इसके बाद से पुलिस और एसओजी आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस और एसओजी के पीछा करने पर आरोपियों ने युवती को मंगलवार की शाम स्वार क्षेत्र में छोड़ दिया और भाग गए थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर उसे राज कुमार के साथ भेज दिया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें