फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अपनों के सपनों पर खरा नहीं उतरा, अब जीने का मन नहीं... छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवार के सपनों पर खरा नहीं उतरा सकता...अब जीने का मन नहीं करता। त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हूं और बाल झड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

मात्र 20 साल के छात्र आशुतोष शुक्ला ने मंगलवार की रात सुसाइड नोट लिखने और अपने बड़े भाई को मेसेज करने के बाद रामगंगा विहार में किराये के मकान में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के घोली कला निवासी किसान जय प्रकाश शुक्ला का छोटा बेटा आशुतोष सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में आंखों से संबंधित कोर्स कर रहा था। वह सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में किराये के मकान में करीब दो साल से रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात उसने अपने बड़े भाई आकाश शुक्ला को कई मेसेज किए। जिसमें उसने अपने लैपटॉप, मोबाइल का पासवर्ड, डेबिट कार्ड का पिन और अन्य जानकारियां अपने भाई को साझा कीं। देर रात करीब तीन बजे आकाश ने मेसेज पढ़े तो उसके होश उड़ गए। उसने आशुतोष शुक्ला को कॉल की लेकिन उसका नंबर ही रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद आकाश ने आशुतोष के दोस्त सूरज को कॉल की। सूरज मौके पर पहुंचा तो आशुतोष का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गया। तब उसने देखा कि आशुतोष रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

उसने इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। रस्सी काटकर आशुतोष नीचे उतारा गया और जिंदगी की आस में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने कमरे की जांच पड़ताल की। यहां दो पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आशुतोष ने अपने जीवन से जुड़े कई पहलुओं को शेयर किया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें