फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वजीर, घोड़ा और हाथी की चाल में नन्हें उस्तादों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शतरंज के नन्हें उस्तादों के लिए सोमवार की सुबह खास रही। जैसे ही घड़ी में नौ बजे, आरएसडी एकेडमी और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सभागार में नन्हें खिलाड़ियों ने मोहरे सजा लिए। देखते ही देखते पूरा माहौल शह और मात के रोमांच से भर गया। पहली बाजी के शुरू होते ही बच्चों के चेहरों पर गहरी एकाग्रता नजर आई। घड़ी की टिक-टिक के साथ नन्हें खिलाड़ी हर चाल सोच-समझकर चल रहे थे। कहीं प्यादा आगे बढ़ा तो कहीं घोड़े ने अजीब चाल चली। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता में दोनों स्कूलों से करीब 140 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा दीपिका ने एक चाल में विरोधी काे उल्टा फंसा लिया, जिससे खेल पलट गया। शिक्षकों ने दीपिका के इस चाल की सराहना की। वहीं आरएसडी एकेडमी के निर्भय प्रताप सिंह ने वजीर का बलिदान देकर प्रतिद्वंदी के राजा को कोने में फंसाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खुद प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा भी निर्भय की इस चाल पर हैरान नजर आए। कहा यही तो असली खेल है, जहां बलिदान से जीत मिलती है। कई मैचों में बच्चों ने अंतिम समय में चाल बदलकर हारती बाजी अपने नाम की।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि बच्चों ने जिस सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए खेल दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। शतरंज बच्चों के भीतर सोचने और परिस्थितियों को बदलने की कला सिखाता है। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रधानाचार्य अभिलाषा ने कहा कि छात्राओं ने कुछ न कुछ नया सीखा है। ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है और दिमाग बढ़ता है। उन्होंने अमर उजाला और जिला शतरंज एसोसिएशन के इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन



- यह बने विजेता
आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल
जूनियर वर्ग - निर्भय प्रताप सिंह, यथार्थ दर्गन, रेयांश शर्मा
सीनियर वर्ग - सम्राट कुमार, शुभ अग्रवाल, शुभ शर्मा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय
जूनियर वर्ग - सांची, चहक, दीपिका
सीनियर वर्ग - श्रिस्तिका, निधि, विमलेश


आज के मुकाबले
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता में मंगलवार को दो स्कूलों में मुकाबले खेले जाएंगे। यह मुकाबले पीलीकोठी स्थित रानी प्रीतम स्कूल और मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में खेले जाएंगे। रानी प्रीतम स्कूल की प्रधानाचार्य भावना दयाल और मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेणुका जुयाल ने बताया कि अच्छी संख्या में बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण कराया है। बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं, गोल्डेन गेट पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंतिम राउंड के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें