फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का वादा कर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में 22 साल के युवक ने 46 वर्षीय महिला से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित महिला ने भोजपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पीड़िता का दावा है कि भोजपुर क्षेत्र के लालूवाला निवासी राशिद से उसकी मुलाकात हो गई थी। आरोपी राशिद ने महिला की मदद के बहाने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी राशिद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी राशिद, उसके भाई नाजिम और मुशाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें