फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकान में काम करने वाली निकली महिला निकली चोरनी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी स्थित ज्वैलरी की दुकान में काम करने वाली महिला ने धीरे धीरे दुकान से लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो महिला कर्मचारी की करतूत सामने आई। दुकानदार ने महिला कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया। नागफनी पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से लाखों के जेवरात बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी अजय कुमार रस्तोगी की नागफनी में हर्षित ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नागफनी के कहारों वाला मंदिर निवासी काजल कश्यप पत्नी सचिन कश्यप उसकी दुकान पर एक साल से काम कर रही थी। दुकान में बिक्री के बावजूद जेवरात मिलान में कम होता जा रहा था। इसको लेकर उसकी चिंताएं बढ़ गई थी। शक होने पर उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। एक माह में आठ बार काजल कश्यप दुकान से टिफिन में जेवरात चुराते हुए दिखाई दी। इस मामले में दुकानदार ने अपनी बहन कमलेश की मदद से काजल कश्यप को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ में काजल कश्यप ने चोरी करने की बारे में जानकारी दी है। उसके पास से एक जोड़ी सोने के टॉप्स, पांच जोड़ी सोनी की बालियां, 11 सोने की नाक की लौंग, एक सोने का पेंडेंट मोती की माला के साथ, 13 जोड़ी पायजेब और 16 चांदी की अंगूठी और 22 बिछुए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी काजल कश्यप के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत के निर्देश पर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें