फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीणों को आपसी विवाद मिल बैठकर निपटाने का दिलाया संकल्प

Tue, 19 May 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के मुंडिया राजा गांव में ग्राम प्रधान शमशाद हुसैन के आवास पर सपा विधायक ने चौपाल लगाकर सामाजिक कुरीतियां दूर करने और कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि देहात इलाके में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशापान से रोकने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक रहना होगा। सपा विधायक ने कहा कि ग्रामों के विकास के लिए लोगों का शिक्षित होना जरूरी है। सपा विधायक ने कन्या शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब लड़की शिक्षित होगी तब वह मायके अलावा ससुराल में जाकर भी अच्छा माहौल बनाएगी। शासन द्वारा चलाई जाने वाली विकास परक योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले। अंत में सपा विधायक ने सभी को सामाजिक कुरीतियां दूर करने के लिए आगे आने का संकल्प दिलाया। चौपाल की अध्यक्षता शमशाद हुसैन और संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया। इस दौरान राहुल सिंह, गिरिराज सिंह, केदार सिंह, इरशाद हुसैन, जफर हुसैन, जाहिद हुसैन, मेहंदी सलमानी, इरशाद मलिक, हाजी रफीक अहमद, अकबर हुसैन, हाजी अब्दुल हसन, कसीम आजाद, इसरार अहमद अंसारी, हप्पू राजा अंसारी, वासिक अंसारी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें